फिरोज़ाबाद: गांव नया बांस में बीस बीघा मक्का जलभराव से सड़ी, किसान ने नाले के सफाई की लगाई गुहार
गांव नया बांस निवासी किसान सिंहपाल सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के मुख्य नाले की तत्काल सफाई कराई जाए। उनका कहना है कि गांव में रोड किनारे अतिक्रमण कर मिट्टी व बालू डाल दिए जाने से नाले का पानी रुक गया है, जिससे सड़क का सारा पानी उनकी कृषि भूमि में भर रहा है। शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन पीड़ित किसान ने पीड़ा व्यक्त की।