उचकागांव: मुड़ी बरारी गांव में चिमनी के मुंसी और उनकी पत्नी पर कुदाल और रड से हमला, दोनों घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के मुड़ी बरारी गांव में पहुंचे कुछ लोगों ने गांव एक ईट भट्ठा चिमनी के मुंशी से धक्का-मुक्की कर उनके जेब में रखे पांच हजार रुपये नगद छीन लिए गए। वहीं विवाद में बीच बचाव में आई उनकी पत्नी पर कुदल व लोहे के रड से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। घटना उस समय की है जब मुंशी नागेंद्र सिंह चिमनी से खाना खाने के लिए अपने घर आए हुए थे।