उचकागांव: उचकागांव के बालाहाता शिव मंदिर के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत
उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव के शिव मंदिर के समीप बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। गांव के रामदेव सिंह की 70 वर्षीय पत्नी पानकली देवी जैसी ही वह गांव के शिव मंदिर के समीप पहुंची थी इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक सवार ने उनको ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पानकली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।