पीलीभीत: माधोटांडा में भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया
पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में किया गया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।