सिकंदराराऊ: बरसामई में एक लाख के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस ने घायलों का कराया उपचार
बरसामई में दो पक्षों में एक लाख रुपए के लेनदेन को लेकर जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई। घटना के संबंध में पीडित दोनों पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने झगडे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनो पक्ष के घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली-गलौज मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।