हनुमानगढ़: चंडीगढ़ हॉस्पिटल एरिया में असामाजिक तत्वों से परेशान लोग, एसपी से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई
जंक्शन शहर के वार्ड नंबर 18 व 19 स्थित चंडीगढ़ हॉस्पिटल एरिया में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से परेशान मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्लेवासियों के अनुसार क्षेत्र में सुबह से लेकर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।