सिसई: मुर्गू करंज टोली में जल मिनार खराब, ग्रामीणों ने पानी की व्यवस्था की मांग की
Sisai, Gumla | Jan 16, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू करंज टोली में ग्रामीणों ने बैठक करते हुए पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।ग्रामीणों ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बना हुआ एक जलमिनर है जो सोलर सिस्टम से चलता था और लोगों के घरों में पानी पहुंचता।उसके खराब हो जाने से दैनिक कार्य पीने का पानी,खाना बनाना,कपड़ा धोना,बर्तन धोना मवेशीयों को पानी पिलाना इत्यादि में समस्या हो रही।