सिसई: सिसई थाना के नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को छारदा रोड से गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा गया
Sisai, Gumla | Jan 15, 2025 सिसई थाना कांड संख्या 127/ 24 के आप्राथमिकी अभियुक्त मुंतज़िर अंसारी उर्फ मुन्ना उम्र 31 वर्ष पिता रोजामत अंसारी छारदा रोड निवासी को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार किया।उसके पास में अनुसंधान के क्रम में कोरेक्स की बोतल और नशीली दवाइयां प्राप्त हुई थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।