सिसई: झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने भुरसो में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, युवक की बिहार में हुई थी हत्या
Sisai, Gumla | Jan 15, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भुरसो गांव निवासी लक्ष्मण उरांव की बिहार के बेगूसराय जिले में पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को उसके घर भुरसो पहुंचा दिया गया था।इसके बाद से पीड़ित परिवार के बीच में मातम का माहौल था।ऐसे में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजबली पिड़ीत परिवार को मदद पहुंचाया।उनके घर में एक बोरा चावल और आर्थिक मदद पहुंचाई।