करपी: नरगा गांव के पास मिला अज्ञात युवक का शव
Karpi, Arwal | Apr 28, 2026 करपी थाना क्षेत्र के नरगा गांव के निकट अमृत सरोवर के पास सोमवार को रात्रि 10:00 बजे अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। इसकी सूचना करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार को मिलते ही इन्होंने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल अरवल में सुरक्षित रखवाया गया है।