अगर आप भी रात में गहरी नींद लेते हैं तो सावधानी बरते क्यों की...
🚨 रुपौली में चोरों का आतंक! एक ही रात में 8 बकरियां चोरी, ग्रामीणों में दहशत
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
मधेपुरा। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली गांव में अज्ञात चोरों का आतंक सामने आया है। चोरों ने एक ही बार में 8 बकरियों की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच चिंता का माहौल है, वहीं आसपास के ग्रामीणों में भी चोरी की घटना को लेकर दहशत बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को जब बकरियां गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बकरियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित परिजन ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुई बकरियों की बरामदगी की गुहार लगाई है।
एक साथ 8 बकरियों की चोरी की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्ती बढ़ाने की जरूरत है।
फिलहाल पीड़ित परिवार को पुलिस की कार्रवाई और चोरी हुई बकरियों की बरामदगी का इंतजार है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #prithvirishidev #reelsviralシ #saharsanow #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #पुलिस #गिरफ्तार #सुपौल #live @highlight