बिक्रम: बिक्रम में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
Bikram, Patna | Apr 19, 2026 बिक्रम थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गोरखरी गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के घर से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोरखरी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।