बाड़ी: युवक ने दुकान से ₹5800 का सामान उड़ाया, कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने दुकानदार को भेजा अंदर
Bari, Dholpur | Jun 7, 2026 बाड़ी शहर में दिनदहाड़े एक परचून की दुकान से 5 हजार 800 रुपये के सिगरेट और बीड़ी के पैकेट चोरी हो गए। चोर दुकानदार को कोल्डड्रिंक लाने के बहाने दुकान के अंदर भेजकर सामान सहित फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाड़ी उपखंड के गामरी गांव निवासी परचून दुकानदार संतोषी पुत्र राम