बक्सर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2.60 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद खुराक
Buxar, Buxar | Jun 28, 2026 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। बक्सर सदर प्रखंड की चुरामनपुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के सचिव सह बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं बक्सर के प्रभारी सचिव अजय यादव ने एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।