झांसी: झांसी में कचरा डालने पर विवाद, सिपाही ने कॉलर पकड़कर की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल होने पर CO को दिए जांच के आदेश
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 झांसी में कचरा डालने को लेकर सिपाही और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। सिपाही दो लोगों की कॉलर पकड़कर हड़काने लगा। तभी एक महिला मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। यह देख सिपाही भड़क गया और महिला के साथ अभद्रता कर मोबाइल फोन छीन लिया। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल को सिपाही और एक व्यक्ति के बीच विवाद होने का वीडियो सामने आया है। CO को दिए जांच के आदेश।