अनूपपुर: भोलगढ़ के जंगल में आठवें दिन भी डटे रहे तीन हाथी, रात में गांव की ओर बढ़ने की आशंका
अनूपपुर। जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम भोलगढ़ के जंगल में शनिवार को लगातार आठवें दिन भी तीन हाथियों का दल विचरण करता रहा। दिन में एक बड़ा नर हाथी वन तालाब पर पानी पीने पहुंचा, जबकि शाम तक तीनों हाथी भोलगढ़ बस स्टैंड और वाटर सेट तालाब के बीच जंगल किनारे देखे गए। वन विभाग, कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने एहतियातन कुछ समय के लिए शहडोल-कोतमा-मनेंद