खरसिया: गुरदा में किशोर की हत्या का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदा में किशोर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में मारपीट कर किशोर की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।