चक्रधरपुर की संस्था सुमिता होता फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 7 जून 2026 को चक्रधरपुर के नगर परिषद कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्वित करने को लेकर रविवार शाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।