कुचायकोट: रामपुर खारिया गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चा जख्मी
कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया गांव के समीप आज रविवार को शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। वहीं मोटरसाइकिल सवार दो लोग भी इस घटना में जख्मी हो गए। जिनको स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर ने गोपालगंज रेफर कर दी।