कुंडा: हथिगवां थानाक्षेत्र के समसपुर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत, मचा कोहराम
हथिगवां थानाक्षेत्र के समसपुर गांव के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलट गई। जिससे कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को सीएचसी कुंडा मे भर्ती कराया जहाँ उनकी मौत हो गयी।शुक्रवार सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने दोनों के मौत की पुष्टि किया है।मृतकों में एक प्रयागराज के विवेक सिंह और दूसरा आजमगढ़ के ध्रुव राज सिंह है।