मंडला: जिले के ग्राम पीपरपानी में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला पीपरपानी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक प्रेरणा मर्सकोले द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी।