कायमगंज: नवाबगंज मुख्य चौराहा पर पीडब्ल्यूडी ने बनाए स्पीड ब्रेकर, लगातार हो रहे सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
नवाबगंज मुख्य चौराहा पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग PWD ने स्पीड ब्रेकर बनाने का काम कर दिया है।इस कदम से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।इस चौराहे पर आए दिन सड़क हादसे मौतें हो रही थी।PWD ने बताया कि चौराहे के सभी संवेदनशील बिंदुओं पर गति अवरोध बनाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।ताकि यातायात सुरक्षित बनाया जा सके