रेवाड़ी शहर के प्रमुख स्थलों में शुमार महाराणा प्रताप चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क की मरम्मत व सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। 54.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे है। अनाज मंडी गेट के पास मार्केट कमेटी कॉलोनी से सटे पार्क के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी किया है। करीब 20.37 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च की जाएगी।