आगरा: सेंट जोंस चौराहें के फुटपाथ पर चलने वाला फेमस रोटी वाली अम्मा की दुकान नगर निगम ने करा दी बन्द,जानकारी देती भगवान देवी
Agra, Agra | Feb 21, 2024 कोरोना काल मे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रोटी वाली अम्मा के नाम से फेमस हुई भगवान देवी की दुकान को नगर निगम ने बन्द करा दिया हैं। दुकान को बंद हुए चार महीने हो गए हैं। 80 वर्षीय बुजुर्ग की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी हैं। उन्होंने नगर निगम पर दुकान लगाने के लिए ₹10 हज़ार घुस मांगने का आरोप भी लगाया हैं।