आगरा: थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी को किया गिरफ्तार,जानकारी देते एसीपी हरीपर्वत आदित्य
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा में लव जिहाद का मामला सामने आया हैं। नाबालिक पीड़िता ने बुधवार सुबह थाना ट्रांसयमुना में लिखित शिकायत देकर मुक़दमा दर्ज कराया था। इस मामलें पर एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जीशान टेडी बगिया के इस्लाम नगर का रहने वाला हैं। उसने पड़ोस में रहने वाली नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।