आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ने छत्ता वार्ड अंतर्गत सेब का बाजार में बिना मानचित्र बन रहे भवन को किया सील
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को छत्ता वार्ड के सेब का बाज़ार स्थित बिना मानचित्र स्वीकृति के 80 वर्ग गज में बन रहे भवन को सील कर दिया। अवैध निर्माण मोहम्मद शाहबुद्दीन और जाकिर द्वारा कराया जा रहा था। एडीए की ओर से अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने के बाद एडीए ने भवन को सील किया।