आगरा: ताजगंज स्थित शिल्पग्राम में आयोजित ताज महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने दी जोरदार प्रस्तुति,जमकर झूमे लोग
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय ताज महोत्सव में मंगलवार देर रात बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने प्रस्तुति दी। अंकित तिवारी ने लोगो की फरमाइश पर 'तेरी गालियां','साडा हक़' सहित कई हिट्स गाने सुनाए। अंकित तिवारी के सुरीले गानों पर लोग जमकर झूमे। वही अंकित तिवारी ने अपने आने वाली 6 गानों के बारे में भी जानकारियां दी।