आगरा: कस्बा मलपुरा में कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े किसान,पुलिस ने रोका
Agra, Agra | Feb 21, 2024 कस्बा मलपुरा में ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर किसान एकत्रित हुए, किसान कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल रहे थे इसी दौरान पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। लेकिन किसान फिर भी मानने को राजी नहीं हुए, इस दौरान एसीपी पूनम सिरोही भी मौके पर मौजूद है, उन्होंने किसानों को समझाने की भी कोशिश की है। लेकिन किसान कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं।