कोरबा: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, भर्ती में सेटिंग का झांसा देकर दो लोगों से ₹1.25 लाख ठगे
Korba, Korba | Jun 10, 2026 कोरबा में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बालको थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी राजनांदगांव में पदस्थ था और खुद को प्रभावशाली बताकर लोगों से पैसे वसूलता था।यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है। आरोपी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर कोरकोमा का रहने वाला है।