📍बैजनाथपुर थाना पहुंचे सहरसा एसपी विक्रम सिहाग, लंबित कांडों की समीक्षा कर पुलिसिंग मजबूत करने के दिए निर्देश
सहरसा | पुलिस अधीक्षक सहरसा विक्रम सिहाग ने बुधवार को बैजनाथपुर थाना का निरीक्षण किया। एसपी के थाना पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा थाना स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अनुसंधान में तेजी लाने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी विक्रम सिहाग ने थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती, अपराधियों पर निगरानी, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आमजनों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की बात कही। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्देशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
Kahara, Saharsa | Sep 17, 2026