पूरनपुर: अमरैया कला में पेट्रोल छिड़ककर महिला की हत्या, एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पूरनपुर मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों द्वारा की गई पिटाई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना में गंभीर रूप से झुलसी कीर्ति की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, लेकिन हादसे के करीब एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतका की मां ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, जबकि आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है।