दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य है जो गाड़ियां सिंघु बॉर्डर पर आ रही है उनकी चेकिंग की जा रही है। दो तरफ बैरिकेडिंग की गई है एक तरफ दिल्ली पुलिस तो एक तरफ हरियाणा पुलिस। जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह होता है उन गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है उनसे पूछा जा रहा है कि कहां जाना है यदि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है यदि उन्हें दिल्ली में कोई काम है तो उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अभी तक हालात सामान्य है। किसी भी तरह का जाम भी नहीं है अन्य दिनों की तरह स्थिति बनी हुई है।
Delhi, India | Oct 10, 2026