शाजापुर: 6 महीने से हादसों का कारण बना बजाजखाना का नल चैंबर अब सुधारा गया, पब्लिक ऐप ने उठाई थी आवाज
शहर के बजाजखाना क्षेत्र में हादसे का कारण बन रहे नल चैंबर की मरम्मत कर दी है। पब्लिक ऐप पर प्रमुखता से शनिवार को खबर चलाई गई थी जिसमें शहर के बजाजखाना क्षेत्र में सड़क पर बना नल चैंबर हादसों का कारण बन रहा है, एक व्यक्ति का पैर टूटा, शीर्षक खबर चलाई गई, इसके बाद नगर पालिका की टीम शनिवार को ही उक्त चैंबर को देखने पहुंची और सुधार कार्य शुरू करवा दिया। छह महीने