शाजापुर: 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर शाजापुर लौटे मलखम्ब खिलाड़ियों का राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में किया गया भव्य स्वागत
उत्तराखंड के खटीमा में आयोजित 38 वीं नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 से 13 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में शाजापुर के कुंदन कछावा, देवेंद्र पाटीदार और अनुष्का नायक ने कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।शाजापुर राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में खिलाड़ियों का लोगों ने भव्य स्वागत किया।