शाजापुर: पुलिस लाइन परिसर में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, 350 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए
शाजापुर रविवार को दोपहर 3:मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस लाइन में 15 एवं 16 फरवरी 2025 को दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला चिकित्सालय शाजापुर और आनंदम नेत्रालय शाजापुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।