प्रतापगढ़: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बब्बू राजा के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व सांसद धनंजय सिंह सोमवार शाम 6 बजे प्रतापगढ़ शहर स्थित राजा प्रताप बहादुर के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत पूर्व एमएलसी आनंद भूषण सिंह उर्फ 'बब्बू राजा' के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। धनंजय सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भारी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।