कोल: मिर्ज़ा चांदपुर में कार सवार अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, CCTV कैमरे में कैद
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव मिर्जा चांदपुर की है।जहां शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे अज्ञात कार सवार चोरों के द्वारा दीवार काट कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया।अज्ञात चोरों के द्वारा घर में रखी नकदी, सोने चांदी के आभूषण और पांच बकरे बकरियों को चोरी कर लिया गया। अज्ञात चोर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद।