कलान: मिर्जापुर में पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर से 200 लीटर डीजल हुआ चोरी, रिपोर्ट हुई दर्ज
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे में मुरादाबाद-फरुखाबाद स्टेट हॉइवे पर स्थित जय अम्बे फिलिंग स्टेशन पर बीती रात खड़े डीजल भरे टैंकर से अज्ञात चोर दो सौ लीटर डीजल चोरी कर ले गये। डीजल चोरी की यह घटना फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मैनेजर ने अज्ञात डीजल चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।