कलान: गंगा एक्सप्रेसवे द्वारा मोहनिया गांव के पास पुलिया बंद कर देने से पानी निकास बंद,हजारों बीघा जमीन हुई जलमग्न
शाहजहांपुर जनपद तहसील कलान व जलालाबाद की सीमा पर मोहनिया गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के द्वारा पुलिया बंद किए जाने के कारण पानी का आवा गमन बंद हो गया है जिससे किसानों की हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो गई है।अगर पानी का निकास का रास्ताजल्द नहीं खोला गया तो तो किसान अपने खेतों में धान की फसल की रोपाई नहीं कर सकेंगे ना ही अन्य फसले उगा सकेंगे।