कलान: अल्लाहगंज में ढलान पर ट्रैक्टर ट्राली बैक होने से दो मोटरसाइकिले कुचली मचीअफरा तफरी
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने के सामने भीड़भाड़ में इस्लामगंज मार्ग पर आज बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ढलान पर मूंगफली के छिलके से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर समेत ट्रॉली पीछे जाने लगी, जिसकी चपेट में खड़ी दो बाइकें आ गई, जिससे अफरातफरी मच गई।