कलान: ग्राम पैलानी उत्तर के मजरा लोहार नगला में चोरों ने एक मकान में ताला तोड़कर माल जेवर व नगदी उड़ाई
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा लोहार नगला में बीती रात चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। जिसमें पप्पू उर्फ गंगा दीन पुत्र रामेश्वर दयाल के घर पर रखा जेवरात व नगद 8000हजार रुपए चोरी हो गई है. मकान मालिक महिला ने बताया बरसात में लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. उसी बीच चोरी हो गयी।