नवादा में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
नवादा जिले के रजौली अनुमंडल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में LRDC कार्यालय के स्टेनो सुनील कुमार को कथित तौर पर दाखिल-खारिज के नाम पर 80 हजार रुपये लेते हुए देखा जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता एवं आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Deoria, Deoria | Jun 15, 2026