सागर नगर: स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प कार्यक्रम संपन्न
मकरोनिया में आयोजित स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में लोगों ने स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया। प्रांत युवा आयाम टोली के सदस्य सौरभ रांधेलिया ने कहा कि बाजार जाएंगे, स्वदेशी सामान लाएंगे। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की तर्ज पर कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने से उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।