सागर नगर: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹50 हज़ार के अवैध पटाखे ज़ब्त
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत को सूचना मिली कि संतरविदास वार्ड स्थित किराए की दुकान में अवैध पटाखों का निर्माण और भंडारण हो रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान मालिक ओमकार प्रजापति (47) को पकड़ा। तलाशी के दौरान 2000 नग पटाखे, 30 किलो बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। कुल कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई। आरोपी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।