वारासिवनी: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का प्रयास, महिला ने दिखाई हिम्मत, एक आरोपी नागरिकों के हत्थे चढ़ा
शिवधाम मोहल्ले में बुधवार को सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। सांदीपनि विद्यालय की कर्मचारी श्रीमती आशा गेड़ाम ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान दो चोर घर के ताले तोड़कर भीतर घुस गए। दोपहर में घर लौटी महिला का चोर से सामना हो गया। चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकला, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बाहर रेकी कर रहे उसके साथी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही