चांपा: सुने घर से नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के सुने घर से नगद रुपए और सोने चांदी के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(1) और 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अश्वनी कुमार देवांगन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर में ताला लगाकर कही चले गए थे।