कोंडागांव: कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का किया अवलोकन
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे पुराने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने, खसरा-खतौनी के डिजिटलीकरण और खसरा मानचित्रों के लेमिनेशन कर सुरक्षित रखने हेतु किए जा रहे कार्यों को देखा और इस प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।