तिगांव: नबीनगर पुलिस चौकी की टीम ने जुआ खेलते चार आरोपियों को ओम एनक्लेव पार्ट वन से किया काबू
पुलिस चौकी इंचार्ज अमरजीत को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ ओम एनक्लेव पार्ट 1 से चार आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से ₹12000 व ताश के पत्ते बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ खेलने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।