जगदलपुर: प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने नव पदस्थ संयुक्त संचालक शिक्षा, एच.आर. सोम से की सौजन्य भेंट
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बस्तर संभाग में नव पदस्थ संयुक्त संचालक शिक्षा एच.आर. सोम से सौजन्य भेंट कर उन्हें बुके भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं एवं स्थानीय शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की ।