जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने ग्राम धोबीगुड़ा में शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया की प्रतिमा का अनावरण किया
बस्तर जिले के ग्राम धोबीगुड़ा के प्रायमरी स्कूल के प्रांगण में माओवादी बारुदी विस्फोट में शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने सम्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि देवेन्द्र कुमार की शहादत बस्तर के नवजवानों को माओवाद के खात्मे के लिए सतत प्रेरित करती रही है।